spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार:कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल, साथी पहले पकड़ा जा चुका, पूछताछ में सामने आया नाम




करनाल जिले में पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ टीम ने अवैध हथियार मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आज करनाल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले आरोपी तरुण शर्मा को एक अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ मुकदमा 25 अप्रैल को थाना सदर करनाल में दर्ज किया गया था। तरुण शर्मा को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। पूछताछ में सामने आया प्रदीप का नाम रिमांड के दौरान पूछताछ में तरुण शर्मा ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध हथियार अपने साथी प्रदीप उर्फ नीरू से खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और गुप्त सूचना जुटाई। इसके बाद टीम ने गांव रावर के पास आवर्धन नहर पटरी क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रदीप उर्फ नीरू को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसआई मदन लाल का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles