![]()
रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर राघव चड्ढा और केजरीवाल को एक बार फिर आड़े हाथों लिया और कहा कि आप के पूर्व मंत्री सौरभ को सारी सच्चाई बता देनी चाहिए। राघव चड्ढा को क्यों एमपी व पंजाब का सुपर सीएम बनाया था, सारा राज खोल देना चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि राघव चड्ढा की शादी करवाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने उसे पावर दी थी। लेकिन जब राघव चड्ढा ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सगाई कर ली तो दोनों के बीच विवाद वहीं से शुरू हो गया। क्योंकि राघव चड्ढा की शादी परिणीति से नहीं, बल्कि किसी ओर से होनी थी। पूर्व मंत्री सौरभ को यह बता देना चाहिए। सगाई तुड़वाने का किया था प्रयास नवीन जयहिंद ने कहा कि जब राघव चड्ढा की सगाई परिणीति चोपड़ा से हुई तो उसकी सगाई को तुड़वाने का पूरा प्रयास किया। यहां तक कि राघव की शादी होने के बाद भी शादी को खत्म करवाने का प्रयास किया गया। जब बात नहीं बनी तो केजरीवाल ने दूसरे तरीके से अपना उल्लू सीधा कर लिया। पूर्व मंत्री सौरभ इन बातों के गवाह है। विवाद का असल कारण राघव को बताना चाहिए नवीन जयहिंद ने कहा कि राघव चड्ढा ने एक वीडियो डालकर कहा कि विवाद का कारण यह था, वह था। राघव चड्ढा पार्टी को छोड़ चुके है, अब वह क्यों घबरा रहे हैं। विवाद का असल कारण क्या था, यह सबको बता देना चाहिए। पूर्व मंत्री सौरभ को भी सच्चाई बोल देनी चाहिए।
Source link
नवीन जयहिंद ने केजरीवाल पर फिर साधा निशाना:बोले-अरविंद ने राघव चड्ढा की सगाई तुड़वाने की कोशिश की; सौरभ को सच्चाई बतानी चाहिए







