spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया हमला:दंपती सहित 4 घायल, 2 हालत गंभीर, 6 महीने से पहले हुआ था विवाद




नूंह जिले में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला किया गया। लगभग 50 लोगों की भीड़ ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद बिछोर निवासी रेखा पत्नी रविकांत ने बिछोर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब 6 महीने पहले बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर मांसाहारी बिरयानी की दुकान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद से तनाव बना हुआ था। पीड़िता के अनुसार, 26 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव के इस्लाम, अज्जर, आरिफ, साहिल, शाहरूख, इरफान, साईस्ता सहित लगभग 50 लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। 10 मिनट तक हुई पत्थरबाजी आरोप है कि हमलावर जबरन घर में घुस आए और महिलाओं के साथ मारपीट की। बच्चों पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। करीब 10 मिनट तक पत्थरबाजी जारी रही, जिससे परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता के सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि उनके पति और बच्चों को भी चोटें लगी हैं। घर की लड़कियों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles