spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

100 दिन में सफाई-डंपिंग यार्ड और रुके प्रोजेक्ट पर काम:BJP प्रत्याशी बंसल बोले-बजट पर मिलेगा सरकार का साथ, हर वार्ड में सुनेंगे समस्याएं




पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर BJP मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने खुद को मजबूत दावेदार बताते हुए शहर के समग्र विकास का रोडमैप पेश किया। दैनिक भास्कर ऐप से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसंघ और RSS की पारिवारिक पृष्ठभूमि, शहर से पुराना जुड़ाव और प्रदेश में BJP सरकार होने का सीधा लाभ पंचकूला को मिलेगा। बंसल ने सफाई व्यवस्था सुधारने, डंपिंग यार्ड की समस्या खत्म करने और रुके हुए प्रोजेक्ट्स को दोबारा शुरू कराने को प्राथमिकता बताया, साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी कार्यशैली का भरोसा दिलाया।
दैनिक भास्कर ऐप के सवाल, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के जवाब…
पंचकूला के मेयर चुनाव में आप खुद को सबसे मजबूत दावेदार क्यों मानते हैं? पंचकूला में जनसंघ के जमाने से हमारा परिवार रहता है। हमारा परिवार आरएसएस और जनसंघ की पृष्ठभूमि का है। प्रदेश में BJP की सरकार है, इसका हमें फायदा मिलेगा। पंचकूला के लोग भी चाहते हैं कि सरकार के साथ रहकर पंचकूला को आगे ले जाया। शहर की हर धार्मिक संस्था का सदस्य हूं, इसलिए हर समाज व वार्ड में मेरी पारिवारिक जुड़ाव है। पंचकूला में सबसे बड़ी समस्या क्या है ? पंचकूला बहुत सुंदर शहर है। लेकिन फिर भी हर शहर में समस्याए आती रहती हैं। लोगों के डंपिंग यार्ड और कचरा उठान जैसी कुछ समय नजर आ रही हैं। पंचकूला की हर समस्या से मैं वाकिफ हूं। साल 1970 में शहर बसने से पहले ही ओल्ड पंचकूला में मेरा परिवार आ गया था। अगर आप मेयर बनते हैं तो पहले 100 दिन में कौन से 3 काम करेंगी? सबसे पहले फोकस शहर की सफाई व्यवस्था पर रहेगा। डंपिंग यार्ड पर लगे कचरे को ढेर को हटवाया जाएगा। जनता से ही इसके समाधान पर राय ली जाएगी। शहर के वार्डों में स्ट्रील लाइट व सीवरेज सहित छोटी-छोटी समस्या को शुरूआत में खत्म किया जाएगा। जितने भी प्रोजेक्ट किसी वजह से रूके हुए हैं, उनको फिर से चालू करवाया जाएगा। नगर निगम का बजट सीमित है, ऐसे में फंड कैसे मैनेज करेंगे? पंचकूला में निगम के बजट के अलावा हमें प्रदेश सरकार से भी बड़ी मदद मिलेगी। सीएम खुद कह चुके हैं कि पंचकूला के विकास कार्य वे रूकने नहीं देंगे। ऐसे में हमें बजट की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पंचकूला को सुंदर बनाए रखने के लिए वे चंडीगढ़ जाने से पीछे नहीं हटेंगे। भ्रष्टाचार रोकने के लिए आपकी ठोस रणनीति क्या होगी? हमारे कार्यकाल में पूरी तरह से पारदर्शिता रहेगी। भ्रष्टाचार की हमारे कार्यकाल में कोई जगह नहीं है। ना तो हम एक पैसे की बेईमानी करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे। जनता के एस्टीमेट उनके सामने तैयार होंगे। वार्ड वार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगेगी, वो अपने यहां के कार्य गुणवत्तापूरक करवाने के लिए खुद पहरा देंगे। जनता आपसे सीधे कैसे जुड़ सकेगी? जनता को कभी मेरे ऑफिस-घर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि मैं खुद हर वार्ड में जाकर हर माह समस्याएं सुनूंगा। वहीं अगर फिर भी किसी को कोई दिक्कत आती है तो मेरे घर के दरवाजे पहले की तरह हमेशा खुले मिलेंगे। मैं तो बिना किसी पद पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों के लिए जनता के बीच रहता हूं। राजनीति में आने की प्रेरणा क्या रही? मेरा परिवार जनसंघ से जुड़ा रहा है। हमारी ओल्ड पंचकूला में हाईवे पर दुकान होती थी। जो भी जनसंघ का बड़ा अधिकारी गुजरता था तो हमारी दुकान पर जरूर रूकता था। उसी को देखकर जनसंघ से जुड़ाव हुआ। उसके बाद BJP अस्तित्व में आई तो राममंदिर आंदोलन हुआ, उसमें भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिए। जिसके बाद BJP ने कालका से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया। वो जमाना ऐसा था, जब गांवों में कोई कार्यक्रम करने वाला नहीं होता था लेकिन अब समय बदल गया है। BJP सत्ता में है और लोग खुद जुड़ रहे हैं। पंचकूला की जनता के लिए मैसेज? पंचकूला की जनता ने अगर मुझे मौका दिया तो उन्हें किसी भी कार्य के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं रहेगी। शहर के हर क्षेत्र की समस्या से वाकिफ हूं। शहर को बसते हुए अपनी आंखों से देखा है, शहर के हर गली-मुहल्ले को जानता हूं। लोगों के सेवा के लिए दिन-रात बीच में खड़ा रहूंगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles