![]()
फतेहाबाद में टोहाना के राजनगर इलाके में दोपहर बाद झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई। इस घटना में लोगों का हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग से 18 से 20 परिवारों की झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। प्रभावित परिवारों में ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जो टोहाना में मजदूरी का काम करते हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गैस सिलेंडर खाली होने से टला बड़ा हादसा पुलिस के अनुसार, झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर खाली होने के कारण आग पर जल्दी नियंत्रण पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिहार और यूपी के मजदूर परिवार प्रभावित आग से प्रभावित होने वालों में यूपी के हसमगंज निवासी हरि प्रसाद और बिहार निवासी अमृत, सुनील, सतन सिंह, त्रिलोक चौधरी, इंद्र सिंह, सीता देवी, सरमन मंडल, अमृतबिन, कविता, जीतो, कमला पति, सुधा कुमारी, चंदनकुमारी, ललित सिंह, सुनीता देवी, सूरज बिंद, मरनी देवी, जानकीदेवी, सजन भील और रीना देवी शामिल हैं। शॉर्ट सर्किट से लगी आग चंडीगढ़ रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जांगड़ा ने पुष्टि की कि आग से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने भी आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया।
Source link
टोहाना में 20 मजदूरों के आशियाने जलकर खाक:बाल-बाल बचे दर्जनों व्यक्ति; सिलेंडर खाली होने से बड़ा हादसा टला







