spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में पुलिस ने शराब भट्ठी पर मारा छापा:मौके से ही एक गिरफ्तार, 5 लीटर बनी हुई कच्ची शराब और उपकरण बरामद




हरियाणा के हांसी जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भाटिया कॉलोनी में छापा मारकर एक व्यक्ति को शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया सीआईए-1 हांसी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर भाटिया कॉलोनी क्षेत्र में यह छापेमारी की गई। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से इस धंधे में जुड़ा था। जांच अधिकारी उप निरीक्षक कपिल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें पुख्ता जानकारी मिली। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भाटिया कॉलोनी, खरड़ चुंगी के पास छापा मारा गया। मौके से गुरचरण पुत्र दलीप सिंह, निवासी पिरावाली (हिसार) और हाल निवासी भाटिया कॉलोनी, हांसी को अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाते हुए पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे लोहे का ड्रम, तसला, प्लास्टिक पाइप और मिट्टी की ढकनी जैसे उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी गुरचरण के खिलाफ थाना शहर हांसी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles