spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता के घर पर लिखा गद्दार:तुरंत करवाया गया साफ, गोल्डी बोले- पार्टी से धोखा, इसलिए ये पार्टी के गद्दार




चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कोठी नंबर 61 पर अध्यक्ष पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड परमिंदर सिंह गोल्डी की तरफ से आज “गद्दार” लिखा गया है। यह कोठी राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता की है, जो ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक हैं। हालांकि इस घटना के तुरंत बाद उसे मिटा दिया गया और कोठी के बाहर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई। चंडीगढ़ पुलिस के एक जवान को कोठी के बाहर तैनात कर दिया गया है, जो आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ कर रहा है। अब इस कोठी के गेट और दीवार तक किसी भी व्यक्ति को बिना पूछताछ के नहीं जाने दिया जा रहा है। पार्टी के साथ की गद्दारी ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक के घर पर “गद्दार” लिखने वाले आम आदमी पार्टी के नेता परमिंदर सिंह गोल्डी का कहना है कि इन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है। पार्टी ने इन्हें राज्यसभा सांसद बनाया था, लेकिन इन्होंने धोखा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। इसलिए उनके घर पर “गद्दार” लिखा गया है, ताकि हर व्यक्ति को पता चल सके कि इन्होंने गद्दारी की है। हरभजन सिंह के घर पर भी लिखा गया था गद्दार इससे पहले पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर पर भी इसी तरह “गद्दार” लिखा गया था। वहीं आज पंजाब सरकार की तरफ से उनकी सुरक्षा भी हटा ली गई है। अब उन्हें केंद्रीय एजेंसी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की तरफ से सुरक्षा दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles