spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिमाचल से गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के 4 शूटर अरेस्ट:अमृतसर में प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग में थे वांटेड; विदेश से फिरौती गैंग चला रहा जट्ट




अमृतसर देहात पुलिस ने फिरौती और फायरिंग की वारदात में शामिल चार शूटरों को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार सुबह तकनीकी इनपुट और गहन जांच के आधार पर की गई। आरोपियों की पहचान राम सिंह उर्फ रोमन, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, सतनाम सिंह और सिकंदर सिंह के रूप में हुई है। ये सभी गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के लिए काम करते थे, जो इलाके में आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। वह इस समय विदेश में रहता है। हिमाचल के कौन से जिले से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। रात में की थी फायरिंग एसएसपी सोहेल मीर ने बताया यह पूरा मामला थाना जंडियाला गुरु क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां 19 अप्रैल 2026 की रात एक प्रॉपर्टी डीलर सुरिंदर कुमार उर्फ सोनू के घर पर फायरिंग की गई थी। जिसमें रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर पर ताबड़तोड़ 11 से 12 राउंड फायर किए। इनमें से लगभग 9 गोलियां घर के गेट और दीवारों पर लगीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 20 अप्रैल को पुलिस ने किया था मामला दर्ज घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर 20 अप्रैल 2026 को थाना जंडियाला गुरु में बीएनएस की धारा 109, 3(5), 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि सोनू को कुछ महीने पहले एक धमकी भरी कॉल आई थी। उसी मामले को लेकर यह फायरिंग की गई थी। एसएसपी ने कहा पूरी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए पूरे गिरोह की जांच तेजी से जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी ता जो मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। गैंगस्टर हैप्पी जट के खिलाफ हैं 18 मामले दर्ज बता दें गैंगस्टर हैप्पी जट्‌ट इस समय विदेश में बैठा है। उसके खिलाफ पंजाब भर में कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर टारगेट किलिंग, रंगदारी वसूलना, हत्या, हत्या प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं। हैप्पी जट मूल रूप से जंडियाला गुरु का ही रहने वाला है और किसी तरह पुलिस को गच्चा देकर विदेश फरार हो गया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles