![]()
पानीपत शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक सेठी चौक के पास शुक्रवार को एक AC रिपेयरिंग की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के भीतर रखे गैस सिलेंडरों के फटने की आशंका के चलते काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान का शटर बंद था जब लोगों ने उसके भीतर से काला धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के भीतर एसी में गैस भरने वाले छोटे सिलेंडर रखे हुए थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि आग के दौरान दुकान के भीतर कई जोरदार धमाके हुए। धमाके इतने तेज थे कि दुकान का आधा खुला हुआ शटर झटके के साथ खुद ही बंद हो गया। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल की गाड़ियां सूचना मिलने के करीब आधा घंटा देरी से मौके पर पहुंचीं। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। आग देखकर रोने लगी महिला किराएदार दुकान के ऊपर किराए पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि आग लगने के समय घर के लोग बाहर थे। जब उसने धुआं और आग की लपटें देखीं, तो वह डर के मारे जोर-जोर से रोने लगी। उसे डर था कि कहीं भीतर रखे सिलेंडर फटने से पूरी इमारत न गिर जाए। सिलेंडर आग की तपन के बीच काफी देर तक वह भीतर ही फंसे रहे, जिससे खतरा होने का डर सता रहा था। लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका एसी रिपेयरिंग की दुकान होने के कारण भीतर कई पुराने और रिपेयरिंग के लिए आए एसी, कंप्रेसर, गैस सिलेंडर और अन्य उपकरण रखे थे। आग के कारण सब कुछ जलकर कोयला हो गया है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Source link
पानीपत में AC रिपेयरिंग की दुकान में आग लगी:कई धमाके हुए, अंदर रखे थे सिलेंडर; लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका







