![]()
पानीपत जिले के इसराना क्षेत्र के गांव डाहर के कृष्ण पुत्र रामप्रसाद का मोबाइल फोन दिल्ली के वजीराबाद में गुम हो गया। फोन गुम होने के बाद उनके सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते से 79,050 रुपए निकाल लिए गए। कृष्ण ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण ने बताया कि यह घटना 21 अप्रैल को हुई थी, जब वह किसी काम से दिल्ली की वजीराबाद कॉलोनी गए थे। काम खत्म करने के बाद जब वह बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि उनका मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने फोन ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के खाता संख्या 83420100003405 से 79,050 रुपए की राशि निकाल ली गई है। पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। गांव लौटने के बाद कृष्ण ने इसराना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, ताकि अज्ञात दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
पानीपत में व्यक्ति के खाते से निकाले ₹79 हजार:दिल्ली में फोन हुआ था गुम; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस







