![]()
सिरसा में जमीन को लेकर हुए विवाद में मां द्वारा अपनी ही बेटी के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें घायल महिला सुमन की मां मीरा, बहन लक्ष्मी व भांजा व उसका मामा शामिल है। पुलिस जल्द ही इनकी गिरफ्तारी को लेकर दाबिश देगी। पुलिस के अनुसार, शिकायत में घायल सुमन ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत के बाद सभी हिस्से की पूरी जमीन उसकी मां व छोटी बहन ही हड़पना चाहती है। उनका कोर्ट केस चल रहा है, जिस पर स्टे हो गया है। कमिश्नरी पर केस चल रहा है, जिसका फैसला आना बाकी है। वह अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा लेने को गई थी तो उसकी मां व मामा, बहन ने मिलकर उसे खेत में नीचे पटक लिया और मारना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सुमन को उसकी मां व मामा व भांजा उसके हाथ-पांव एवं बाल पकड़कर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। यहां तक कि उसकी मां व मामा उसे डंडे मारते व लात-घुसे मारते दिख रहे हैं। महिला को बाल पकड़कर बार-बार घुमा रहे हैं और कोई बीच-बचाव तक नहीं कर रहा। जानिएं पूरा मामला क्या है दरअसल, महिला सुमन के पिता नाथुसरी चौपटा क्षेत्र के गांव चाहरवाला निवासी फकीरचंद ढाका की करीब चार से पांच माह पहले मौत हो चुकी है। फकीरचंद ने दो शादियां की हुई थी और दोनों शादी से दो-दो यानी कुल चार बेटियां है। अब उनकी 28 से 30 एकड़ जमीन को लेकर ही मां-बेटियों में झगड़ा हो रहा है। एक शादी से महिला मीरा व उसकी दो बेटियां लक्ष्मी व सुमन है, जोकि सुमन फतेहाबाद के दैयड़ में शादी-शुदा है और छोटी बेटी लक्ष्मी तलाकशुदा है। लक्ष्मी अपनी मां के पास अपने बेटे के साथ रहती है। उनका मामा भी एक साल से यहीं बहन मीरा के पास रहकर उनकी जमीन जुताई कर रहा है। दूसरी शादी से महिला की मौत हो चुकी है और उसकी दो बेटियां शादी-शुदा है। वो भी अपना हिस्सा मांग रही है। सगी बेटी महिला सुमन का आरोप है कि उसकी मां छोटी बहन के नाम पर सारी जमीन नाम करवाना चाहती है। जब वह हिस्सा लेने गई तो उसके साथ झगड़ा कर लिया और खेत में आने पर जान से मार देने की धमकी है। थाना प्रभारी बोले-वीडियो में दिख रहे चारों पर मुकदमा दर्ज किया इस मामले में नाथुसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया, इस मामले में महिला सुमन ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बयान पर वीडियो में उसके साथ मारपीट करते दिख रहे चारों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का अपनी मां, बहन व मामा पर आरोप है, जो उसके हिस्से की जमीन भी लेना चाहते हैं।
Source link
सिरसा मां-बेटी मारपीट मामले में पुलिस एक्शन, चारों पर FIR:वीडियो में बहन, भांजा-मामा डंडे-लात मारते दिख रहे, आरोप-अकेले लेना चाहती सारी जमीन







