![]()
फतेहाबाद जिले में टोहाना के आजाद नगर स्थित एक मकान में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। यह मकान पुराने बस स्टैंड के पीछे स्थित है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पड़ोसी दुकानदार हर्ष ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। हर्ष ने बताया कि पिछले दो दिनों से मकान से लगातार बदबू आ रही थी, जिसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है। विशाल पिछले एक साल से टोहाना के आजाद नगर में रहता था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अकेला ही रहता था। भाई के आने पर होगी आगे की कार्रवाई शहर थाना से सब इंस्पेक्टर ईश्वर पूनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के भाई विक्रांत से फोन पर संपर्क किया और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की। इसके बाद पुलिस घर में दाखिल हुई, जहां विशाल मृत अवस्था में पाया गया। जांच अधिकारी ईश्वर पूनिया ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई विक्रांत के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है।
Source link
टोहाना में बंद मकान से मिला व्यक्ति का शव:बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस बुलाई, पत्नी के निधन के बाद अकेला रहता था







