spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

घरौंडा की 3 अवैध कॉलोनियों में तोड़ी सड़कें:28 एकड़ में डवलप की जा रही थी, बिना अनुमति निर्माण करने वालों पर होगी FIR




करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए वीरवार को तीन स्थानों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। जिला योजनाकार की अगुवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 28 एकड़ में फैली तीन अवैध कॉलोनियों में बनी कच्ची सड़कों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जिला योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी डींगर माजरा रोड पर करीब 10.5 एकड़ में विकसित की गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में बनी सभी कच्ची सड़कों को तोड़ दिया। 11 एकड़ में डवलप की जा रही थी कॉलोनी इसी रोड पर करीब 11 एकड़ में दूसरी अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रशासन ने यहां भी कार्रवाई करते हुए पूरी कॉलोनी में बनी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया, ताकि आगे किसी प्रकार का निर्माण न हो सके। तीसरी अवैध कॉलोनी भी डींगर माजरा रोड पर ही करीब 6.5 एकड़ क्षेत्र में पाई गई। यहां भी टीम ने कच्चे रास्तों और निर्माण को तोड़कर कॉलोनी को निष्क्रिय कर दिया। अवैध निर्माण करने वालों पर एफआईआर जिला योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियां काटने और निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से की सतर्क रहने की अपील उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं और केवल वैध कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए पूरी जांच के बाद ही संपत्ति खरीदें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles