![]()
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग में नोनी राणा गैंग का नाम सामने आया है। पिछले सप्ताह 15 अप्रैल की रात बाइक पर आए गैंग के शूट ने 18 राउंड से ज्याद गोलियां चलाईं। फायरिंग से ठीक पहले बदमाशों ने घर के अंदर एक पर्ची फेंकी। इस पर्ची पर गैंग के शूटर्स शुभम पंडित और कार्तिक शर्मा के नाम लिखे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुभम पंडित की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है, जबकि कार्तिक शर्मा को गैंग का हथियार सप्लायर माना जाता है। कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए-1, सीआईए-2 और सीआईए लाडवा की टीम उनकी तलाश कर रही हैं। यमुनानगर में पूर्व सरपंच के घर भी फायरिंग इस घटना के बाद 21-22 अप्रैल की रात जिला यमुनानगर के रादौर क्षेत्र के भूरे का माजरा गांव में पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर 17 राउंड फायरिंग हुई। पूर्व सरपंच के साले अंकित ने नोनी राणा गैंग के शूटर शुभम पंडित और कार्तिक शर्मा पर गोलियां चलाने का शक जताया है। हालांकि यहां तीन बदमाश फायरिंग में शामिल रहे। पर्ची पर लिखा था : जल्दी मिलते है घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमले का पूरा मंजर कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि रात करीब 12 बजे 2 बदमाश अग्रवाल कॉलोनी की गली में पहुंचते हैं। एक बदमाश पैदल चल रहा था और दूसरा बाइक पर उसके पीछे आ रहा था। पैदल चल रहे बदमाश ने पहले घर के अंदर एक पर्ची फेंकी। पर्ची पर अंग्रेजी में Shubham Pandit, Kartik Sharma; Rudra Bansal Jaldi milte hai’ लिख था। घर के शीशे चकनाचूर, पड़ोसी के आंगन में गिरे खोल
पर्ची फेंकते ही दोनों बदमाशों ने अपने हथियार निकाले और घर पर गोलियों की बौछार कर दी। फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि चेयरमैन के घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। उस समय घर की देखरेख करने वाला कर्मी ओम प्रकाश निवासी संभालखा अंदर सो रहा था। गोलियों की आवाज सुनकर वह बुरी तरह सहम गया। जनवरी में रंगदारी मांगी कर्मी ओम प्रकाश के मुताबिक, जनवरी 2025 में रजनीश बंसल को रंगदारी के लिए फोन पर धमकी मिली थी। रंगदारी नहीं मिलने से बदमाश उनसे रंजिश रखे हुए थे। उस रंजिश और पैसे की मांग के चलते ही बदमाशों ने डराने नीयत से उनके घर पर फायरिंग कर हमला किया है। हालांकि कुछ समय पहले रजनीश बंसल की सुरक्षा हटा दी गई थी। 13 अप्रैल की रात आए थे बंसल अपने घर रजनीश बंसल अपने परिवार के साथ कभी-कभी यहां आते हैं। हालांकि अभी वे अपने परिवार के साथ पंचकूला-चंडीगढ़ में रहते हैं। रजनीश बंसल 13 अप्रैल को फायरिंग से दो दिन पहले अपने लाडवा स्थित घर पर आए थे। इसकी अगले दिन बंसल वापस चले गए थे। वह 15 अप्रैल की रात कर्मी ओम प्रकाश ही घर पर अकेला था। जल्द पकड़ में आएंगे बदमाश- मोहन लाल सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि फायरिंग में गैंग के शूटर्स का नाम सामने आया है। उनकी टीमें शूटर्स के पीछे लगी हुई हैं। बदमाश जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे।
Source link
चेयरमैन के घर फायरिंग में नोनी राणा गैंग का हाथ:कुरुक्षेत्र फिर यमुनानगर में पूर्व सरपंच के आवास पर फायर, बदमाश पर एक लाख का इनाम







