spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ऐलनाबाद में युवक पर हमला करने वाले 3 अरेस्ट:दो राजस्थान के रहने वाले, पैसों को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से पिटाई की




सिरसा जिले के ऐलनाबाद थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 5 निवासी अनिल कुमार, राजस्थान के गंगानगर जिले के अरायन निवासी बाबू लाल और राजबीर सिंह के रूप में हुई है। पंचायत के बाद आरोपी रखने लगा रंजिश पुलिस को वार्ड नंबर छह, ऐलनाबाद निवासी मांगे लाल ने शिकायत दी थी। मांगे लाल के अनुसार, वह अपने भाई सुनील कुमार के साथ मिट्टी के बर्तन बेचने का काम करता है। उनका अर्जुन परिवार के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पंचायत में पैसे दिए जाने के बाद भी आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा था। शिकायत में बताया गया है कि 28 जुलाई को सुनील कुमार फेरी लगाकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाबू लाल ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद बाबू लाल, राजबीर, अर्जुन, अनिल और बब्लू लाठी-डंडे लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गए। सिर पर डंडे से किया वार आरोप है कि बाबू लाल ने सुनील के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। बीच-बचाव करने आए मांगे लाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मांगे लाल की शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles