spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में युवक पर कुल्हाड़ी-गंडासे से हमला:दोनों टांगें टूटी, सिर में भी चोट; हत्या का बदला लेने 6 हमलावरों ने अटैक किया




चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में बुधवार दोपहर 3 बजे एक युवक पर छह हमलावरों ने कुल्हाड़ी और गंडासे से हमला कर दिया। हमलावर होंडा सिटी कार और एक्टिवा पर सवार होकर आए और रास्ते में उसे घेर लिया। इसके बाद कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया, जबकि अन्य ने उसकी दोनों टांगों पर वार किए। हमले में युवक की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी गहरी चोट आई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच कर रही है। पुरानी रंजिश में हमला, अजय हत्याकांड से जुड़ा विवाद पीड़ित युवक की पहचान शाकिब के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि सेक्टर-25 में कुछ समय पहले अजय की हत्या हुई थी। इस मामले में सेक्टर-25 के कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। शाकिब पर भी इस मामले में शक जताया गया था, जबकि उसके कुछ दोस्त अभी जेल में हैं। शाकिब का आरोप है कि अजय के भाई और उसके साथियों ने इसी रंजिश में उस पर हमला किया। सड़क पर कार रोककर घेरा, एक्टिवा से भी पहुंचे युवक बुधवार दोपहर करीब 3 बजे शाकिब सेक्टर-25 कॉलोनी के सामने सड़क पर मौजूद था। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार उसके पास आकर रुकी। इसके साथ एक्टिवा पर दो युवक भी पहुंचे। शाकिब के अनुसार, दोनों वाहनों से कुल छह युवक उतरे। उनके हाथों में कुल्हाड़ी, गंडासी समेत अन्य हथियार थे। पकड़कर टांगों पर किए वार, सिर में भी चोट शाकिब के मुताबिक, आरोपियों ने उसे घेर लिया। कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया, जबकि अन्य ने उसकी दोनों टांगों पर कुल्हाड़ी से वार किए। मारपीट के दौरान उसके सिर पर भी चोट लगी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शाकिब को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों टांगों में फ्रैक्चर, CCTV खंगाल रही पुलिस डॉक्टरों की जांच में शाकिब की दोनों टांगों में फ्रैक्चर और सिर में चोट की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अजय हत्याकांड की रंजिश में निशाना बनाने का आरोप शाकिब ने आरोप लगाया कि अजय के भाई और उसके दोस्तों ने हत्या का बदला लेने के लिए उसे निशाना बनाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस अजय हत्याकांड से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और मौजूदा हमले के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles