![]()
जालंधर में रेप की पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची ने मुआवजे की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। पीड़िता के वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह विफल रही। उनका कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया और बाद में भगोड़ा घोषित कर केस बंद कर दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पीड़िता को इलाज के लिए उचित मुआवजा नहीं मिल सका। वकील के मुताबिक, बच्ची की अब तक चार सर्जरी हो चुकी हैं। ऐसे मामलों में कानून के तहत 10 लाख रुपए तक मुआवजे का प्रावधान है। परिवार का कहना है कि इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है और उन्हें मुआवजे की जरूरत है। अब सारे मामले को 4 प्वाइंट में जानिए: – इस तरह के 10-15 अन्य मामले भी सामने आए वकील ने उम्मीद जताई कि बच्ची को न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा में इस तरह के 10-15 अन्य मामले भी सामने आए हैं और उनकी संस्था पीड़ित बच्चियों के साथ खड़ी है।
Source link







