spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दोस्त ने जहर खाया,सुनकर 2 दोस्तों ने भी निगला सल्फास:नवांशहर में ऑनलाइन गेमिंग के घाटे से डिप्रेशन में था युवक; एक की मौत




पंजाब के नवांशहर में ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए के घाटे से डिप्रेशन में एक युवक ने सल्फास (जहर) खा लिया। युवक ने अपने दो दोस्तों को जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने भी सल्फास की गोलियां निगल लीं। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाकी दो दोस्तों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान, कर्ज और तीनों युवकों के जहर खाने के कारणों की असल वजह की जानकारी जुटा रही है। ऑनलाइन गेमिंग में घाटा, कर्ज बढ़ने से डिप्रेशन में आया जानकारी के अनुसार, नवांशहर के गांव गढ़ पुराना निवासी दिलप्रीत (22) लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग कर रहा था। ऑनलाइन गेमिंग में उसे लगातार नुकसान हुआ और उस पर लाखों रुपए का कर्ज हो गया। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी दौरान उसने सल्फास खा लिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों परमजीत (13) और मनिंदर के पास पहुंचा और उन्हें जहर खाने की बात बताई। दोस्तों ने भी खा लीं जहरीली गोलियां सरपंच सरदार हरदीप सिंह ने बताया कि दोस्त दिलप्रीत की बात सुनने के बाद परमजीत और मनिंदर ने भी सल्फास की गोलियां निगल लीं। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान परमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दिलप्रीत और मनिंदर का इलाज चल रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग, युवकों पर कर्ज और सल्फास खाने के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि तीनों के पास जहरीली गोलियां कहां से आईं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles