spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में बिजली निगम का मीटर चोरी:दूसरे परिसर में लगा मिला,विजिलेंस टीम ने 13 अप्रैल को किया था निरीक्षण




उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के सिटी सब-डिविजन कार्यालय से मिले पत्र के आधार पर थाना घरौंडा पुलिस ने बिजली मीटर चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार निगम का मीटर सीरियल चोरी हो गया था। विजिलेंस टीम ने बीती 13 अप्रैल को जांच के दौरान यह मीटर वीर राइस मिल कॉलोनी, जीटी रोड, घरौंडा स्थित एक परिसर में लगा पाया था। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विजिलेंस टीम ने जांच में पकड़ा चोरी का मीटर
पुलिस के अनुसार एसडीओ (ऑपरेशन) सिटी सब-डिविजन यूएचबीवीएन, घरौंडा दीपक गर्ग ने 11 अगस्त को पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी को शिकायत भेजी। शिकायत में बताया गया कि निगम कार्यालय से मीटर चोरी हुआ था। बीती 13 अप्रैल को एक्सईएन विजिलेंस कार्यालय की टीम ने कृष्ण कुमार पुत्र मुरारी लाल के परिसर की जांच की। वहां चोरी हुआ मीटर लगा मिला।
शिकायत में मीटर के उपयोगकर्ता के तौर पर बृज लाल एलडीसी पुत्र मूलचंद शर्मा, निवासी वीर राइस मिल कॉलोनी, जीटी रोड, घरौंडा का नाम भी दर्ज है। निगम ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया था। पत्र के साथ एक्सईएन विजिलेंस की रिपोर्ट भी लगाई गई है। पुलिस ने धारा 303 के तहत दर्ज किया केस
थाना घरौंडा पुलिस ने निगम के पत्र पर मुकदमा मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई रमेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायतकर्ता एसडीओ दीपक गर्ग की शिकायत के आधार पर कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles