![]()
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा करनाल में ‘हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026’ लॉन्च किए जाने के फैसले का व्यापार जगत ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हिसार के जिला संयोजक मुकेश बंसल ने प्रदेश सरकार के इस फैसले को छोटे-मध्यम उद्यमियों और निर्यातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खोलने वाला कदम बताया है। मुकेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने में यह नीति ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी। प्रदेश की आर्थिक मजबूती में लाखों छोटे एवं मध्यम उद्यमियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि 15 लाख से अधिक एमएसएमई का औपचारिक पंजीकरण सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों का प्रमाण है। सरकार का फैसला सिर्फ उद्योग लगाना नहीं, बल्कि उद्यमियों को व्यापार विस्तार के लिए एक बेहतर माहौल देना है। यह नीति प्रदेश के उद्योग और रोजगार के लिए गेम चेंजर बनेगी। भाजपा बोली- निवेश, रोजगार और सब्सिडी में भारी बढ़ोतरी ₹55,000 करोड़ का निवेश और 5 लाख नौकरियां: सरकार ने इस नई नीति के माध्यम से प्रदेश में भारी निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है। निर्यात सब्सिडी में तीन गुना बढ़ोतरी: एक्सपोर्ट फ्रेट सब्सिडी को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख प्रति यूनिट (प्रति वर्ष) करने का फैसला लिया गया है, जिससे स्थानीय उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी। स्टार्टअप्स के लिए विशेष फंड: स्टेट वेंचर कैपिटल फंड, क्रेडिट गारंटी फंड, लैंड ऑन लीज नीति और ग्रीन इन्वेस्टमेंट फंड जैसी पहलों का ऐलान किया गया है। निर्यात प्रोत्साहन योजना: ‘हरियाणा निर्यात सेंटर’ और ‘मुख्यमंत्री प्रथम निर्यातक प्रोत्साहन योजना’ से ‘मेक इन हरियाणा’ के ब्रांड को वैश्विक मजबूती मिलेगी। 2027 में होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट बंसल ने बताया कि 5 से 7 अप्रैल 2027 तक ‘हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2027’ का आयोजन किया जाएगा। यह समिट हरियाणा को वैश्विक निवेश के नक्शे पर और मजबूत स्थान दिलाएगा। उन्होंने हिसार जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों के व्यापारियों और एमएसएमई उद्यमियों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
Source link







