spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में डाक कांवड़िए की मौत:राजस्थान के बुहाना का था रहने वाला, नेशनल हाईवे नंबर 152 डी पर हुआ हादसा




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के कनीना उपमंडल के गांव सेहलंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक डाक कांवड़िए की मौत हो गई। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर राजस्थान लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान राजस्थान के बुहाना तहसील क्षेत्र के गांव खांदवा निवासी दीपक के रूप में हुई है। मृतक के पिता विजय सिंह ने कनीना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा दीपक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहा था। मौके पर दम तोड़ा मंगलवार सुबह करीब 4 बजे वह सेहलंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर पहुंचा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का कराया पोस्टमार्टम हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर गांव रवाना हो गए। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कनीना पुलिस ने मृतक के पिता विजय सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से हादसे की जांच कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles