spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में जीप कारोबारी के कारीगर की हत्या:मामूली कहासुनी पर मारा लोहे का पाइप, मालिक घायल; अस्पताल पहुंचे दुकानदार




सिरसा जिले के डबवाली में मामूली कहासुनी के बाद हुए हमले में एक जीप कारोबारी के कारीगर की मौत हो गई। आरोप है कि लोहे के पाइप से वार किए गए। झगड़े में 46 वर्षीय गुरवचन सिंह सोनी की जान चली गई, जबकि दुकान मालिक घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल दुकान मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ये घटना सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास सोमवार रात की है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ देर बाद ही चौहान नगर निवासी और जीप कारोबार से जुड़े बड़ी संख्या में लोग डबवाली के सरकारी अस्पताल में एकत्रित हो गए, जिनमें इस वारदात को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। दुकान मालिक बख्शीश सिंह के अनुसार, उनको पता चला है कि हमलावर गांव डबवाली के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जवाहर नगर में बॉडी मेकिंग की दुकान पुलिस को दिए बयान में घायल बख्शीश सिंह उर्फ बब्बू ने बताया कि वह जवाहर नगर (वार्ड नंबर 20) में जीप बॉडी मेकिंग की दुकान चलाता है। चौहान नगर निवासी गुरवचन सिंह सोनी (46) उर्फ बब्बू उनके यहां कारीगर के तौर पर काम करते थे। सोमवार रात दोनों मोटरसाइकिल पर जवाहर नगर की ओर जा रहे थे। बाइक सवारों ने गलत शब्द कहे रास्ते में कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें गलत शब्द कहे। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए कारण पूछा, तो आरोपी युवकों ने तुरंत फोन करके अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उन पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। वारदात कर हमलावर फरार हमले में गुरवचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बख्शीश को भी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। बख्शीश किसी तरह गंभीर रूप से घायल गुरवचन को इलाज के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गुरवचन सिंह को मृत घोषित कर दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles