spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Narnaul Bhiwani Rewari Train Cancellation List


उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर कुंड, खोरी और पाली स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य के चलते अगस्त और सितंबर में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया

.

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 59709 जयपुर-भिवानी और 59710 भिवानी-जयपुर को 12 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द किया गया है। इसके अलावा 19620 रेवाड़ी-फुलेरा, 19619 फुलेरा-रेवाड़ी और 19621 फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेनें 29 अगस्त से 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि 27 दिन है।

नारनौल का रेलवे स्टेशन

नारनौल का रेलवे स्टेशन

वहीं 59633 रेवाड़ी-रींगस और 59634 रींगस-रेवाड़ी ट्रेनें 29 अगस्त से 20 सितंबर तक आठ-आठ दिनों के लिए रद्द रहेंगी। रेलवे ने यह भी बताया है कि ट्रेन संख्या 19622 का खोरी स्टेशन पर 29 अगस्त से 24 सितंबर तक 27 ट्रिप के दौरान ठहराव नहीं होगा।

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

पैच डबलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 19618 रेवाड़ी-मदार जंक्शन ट्रेन को 29 से 31 अगस्त और 1 से 24 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसी तरह 74041 दिल्ली-रेवाड़ी और 74042 रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेनों के कुछ निर्धारित दिनों में मार्ग में बदलाव रहेगा। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों को अलवर-जयपुर होकर चलाया जाएगा।

ये चलेंगी रेवाड़ी-अलवर

इसके अलावा 15091 दौर्ग-टनकपुर, 19604 गोड्डा-दौराई, 14087 दिल्ली-जैसलमेर, 22452 चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस और 22950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा एक्सप्रेस के भी निर्धारित दिनों में मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा। इन ट्रेनों को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग के स्थान पर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलाया जाएगा।

रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा रेलवे ट्रेक

रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा रेलवे ट्रेक

दो ट्रेनों पर प्रभाव नहीं

रेलवे के कार्यक्रम के अनुसार 12065/12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर शताब्दी/एक्सप्रेस तथा 20473/20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्र से संबंधित है। मगर इन दोनों ट्रेनों के पहिए चलते रहेंगे और इन्हें नॉन-स्टॉप चलाने की व्यवस्था की गई है।

ट्रेनों के बारे में जानकारी लें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें स्टेशन पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles