spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब कांग्रेस के 15 विधायकों ने राहुल गांधी को पत्र:मुलाकात के लिए समय मांगा है, बघेल के दौरे के दौरान विधानसभा सेशन चल रहा था




पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच 15 विधायकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है। विधायकों ने पत्र के जरिए राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि विधायक पार्टी से जुड़े मौजूदा हालात और पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल जब राज्य के दौरे पर आए थे, उस समय पंजाब विधानसभा का सेशन चल रहा था। विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त होने के कारण विधायक उस दौरान प्रभारी से मुलाकात नहीं कर पाए थे। अब 15 विधायकों के राहुल गांधी को पत्र लिखने से पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हालांकि, राहुल गांधी की ओर से मुलाकात के लिए अभी समय तय होने की जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles