![]()
सोनीपत में गोहाना के गांव खानपुर कलां में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव गांव की फिरनी पर सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक की पहचान पाले राम के रूप में हुई है। गांव के चौकीदार ने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार, पाले राम सुबह घर से निकले थे और बाद में उनका शव गड्ढे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है। चौकीदार ने घर पहुंचकर दी सूचना पाले राम के भाई मनोज ने बताया कि सुबह गांव का चौकीदार उनके घर पहुंचा और सूचना दी कि उनके भाई सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि पाले राम का शव गड्ढे में पड़ा हुआ था। उनका सिर और मुंह गड्ढे से बाहर था, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा पानी में पड़ा हुआ था। गड्ढे में भरा हुआ था पानी परिजनों के अनुसार, जिस स्थान पर पाले राम का शव मिला, वहां सड़क किनारे गड्ढे में पानी भरा हुआ था। मौके की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लिया। कबाड़ी का काम करते थे परिजनों ने बताया कि पाले राम की उम्र करीब 55 वर्ष थी और वह कबाड़ी का काम करते थे। वह सुबह अपने घर से निकले थे। इसके बाद वह गांव की फिरनी के पास किस तरह गड्ढे तक पहुंचे और पानी में कैसे गिरे, इसे लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। डायल-112 पर मिली थी पानी में डूबने की सूचना पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि खानपुर गांव में पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि गांव की फिरनी पर पानी भरा हुआ था और वहीं एक व्यक्ति का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बयान दिया है कि पाले राम सुबह घर से निकले थे और गड्ढे में भरे पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link







