![]()
हरिद्वार से पंचकूला पहुंची कांवड़-तिरंगा यात्रा का सोमवार को माजरी चौक पर पंचकूला पुलिस ने स्वागत किया। DCP क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों का फूलों से स्वागत कर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया। कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। DCP अमरिंदर सिंह ने बताया कि कांवड़ शिविरों के आसपास ट्रैफिक पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग की गई है। सड़क किनारे लगाए गए शिविरों में निर्धारित दूरी का भी ध्यान रखा जा रहा है। संवेदनशील पॉइंट्स पर पुलिस तैनात प्रमुख स्थानों और संवेदनशील प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य कांवड़ियों के साथ आम राहगीरों को भी किसी तरह की परेशानी से बचाना है। पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। DCP बोले- अनुशासन और भाईचारे का पर्व DCP क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ यातायात को सुचारू बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान लगातार फील्ड मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। DCP पंचकूला IPS अदिति सिंह ने कांवड़ियों और आमजन से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का पर्व है। कांवड़िये निर्धारित मार्गों और यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यात्रा के दौरान धैर्य रखें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Source link







