spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 5वां दिन:सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोपकर्मचारियों ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी




झज्जर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सोमवार को हड़ताल के पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राज्यव्यापी हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चांवरिया ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने रखीं ये प्रमुख मांगें कर्मचारियों ने 13 मई 2026 को संघ और सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करने की मांग की। इसके अलावा फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। कर्मचारियों की अन्य प्रमुख मांगों में पैरोले पर लगे सफाई कर्मचारियों और फायरमैनों को पक्का करना, झज्जर में वर्ष 2014 में हटाए गए 61 कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेना, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना और ठेका प्रथा बंद करना शामिल है। सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये देने, सभी पैरोले फायरमैन और चालकों को नियमित करने तथा कर्मचारियों को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने की भी मांग की गई। इसके अलावा एचकेआरएन व विभिन्न ठेकों के तहत कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नीति बनाकर नियमित करने और नियमित होने तक 30 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग भी कर्मचारियों ने रखी। एचकेआरएन के सफाई कर्मचारियों को पैरोले पर लेने की मांग भी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा के सफाई कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं हैं। सरकार को जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles