spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर सरियों से भरे ट्रक से टकराई कार:विंडस्क्रीन को तोड़कर सरिए ड्राइवर सीट के बगल से आर-पार, ड्राइवर बाल-बाल बचा




गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे सरियों से लदे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में लदे कई लंबे सरिए कार के अगले हिस्से को चीरते हुए सीधे आर-पार निकल गए। सरिए कार की विंडस्क्रीन को तोड़कर ड्राइवर सीट के ठीक बगल से पार हो गए। गनीमत यह रही कि सरिए चालक के शरीर को छूते हुए निकल गए और उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे हल्की चोट आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। ड्राइवर दिल्ली का रहने वाला है और देर रात घर लौट रहा था। अंधेरे की वजह से दिखाई नहीं दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरियों से भरे वाहन द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी। जो तेज रफ्तार कार ड्राइवर को अंधेरे की वजह से दिखाई नहीं दिया और कार ट्रक से टकरा गई। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग और सरियों से भरे वाहन द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी को हादसे की वजह माना जा रहा है। ई रिक्शा में भरे सरियों से हो चुकी कैब ड्राइवर की मौत फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले द्वारका एक्सप्रेसवे पर सरियों से भरी ई रिक्शा में टक्कर होने से एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी। इसके बावजूद सरियों को ले जाने वाहनों द्वारा सुरक्षा नियमों को नहीं अपनाया जा रहा है। यातायात नियमों के अनुसार, किसी भी वाहन में क्षमता से बाहर या पीछे की ओर निकले हुए सरिए, गार्डर या बांस लादकर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि ऐसा किया भी जाता है, तो उसके पीछे लाल रंग का रिफ्लेक्टर या कपड़ा बांधना अनिवार्य है ताकि पीछे वाले वाहन को दूर से ही खतरे का अंदाजा हो सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles