spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana Singer Resham Singh Anmol Raises E20 Petrol Controversy


हरियाणा निवासी पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने एक बार फिर शुद्ध पेट्रोल का मामला उठाया है।

हरियाणा निवासी पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने एक बार फिर शुद्ध पेट्रोल का मामला उठाया है। अपनी डिफेंडर-110 गाड़ी में पेट्रोल डलवाने का वीडियो जारी करते हुए सिंगर ने कहा-13000 में टंकी भरी। 3-4 हजार का पहले भी था। अब मैं तो 500 रुपए लीटर भी तेल भरवा

.

इथेनॉल मिक्स्ड E20 पेट्रोल डलवाने से नई डिफेंडर का फ्यूल पंप खराब होने के बाद से अनमोल का यह तीसरा वीडियो है। पहले वीडियो के बाद उन्हें धमकियां भी मिली थी और ट्रोलर्स ने एजेंडा चलाने के आरोप लगाए। बावजूद इसके सिंगर लगातार यह मामला उठा रहे हैं।

ड्राइविंग करते हुए अनमोल ने कहा कि काफी लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि गाड़ियों की माइलेज घट रही है।

ड्राइविंग करते हुए अनमोल ने कहा कि काफी लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि गाड़ियों की माइलेज घट रही है।

अब जानिए…सिंगर ने वीडियो में क्या कहा

  • एयरपोर्ट रोड पर पेट्रोल पंप पर वीडियो शूट किया : सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने रविवार को मोहाली एयरपोर्ट रोड पर एक पेट्रोल पंप पर यह वीडियो शूट किया। जिसमें वो अपनी व्हाइट डिफेंडर में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। पूछते हैं- XP100 है? हां सुनकर कहते हैं-शुक्र है मेरे वाहेगुरु दा…बड़ी मुश्किल में मिला। प्राइस है 167 रुपए लीटर।
  • प्योर पेट्रोल मिल जाए, बस यही गिफ्ट है : पेट्रोल डलवाने के बाद पंप कर्मी सिंगर को एक गिफ्ट देते हैं। कर्मी कहते हैं-30 लीटर से ज्यादा XP100 पेट्रोल डलवाने वाले कस्टमर को यह गिफ्ट मिलता है। सिंगर ने कहा-गिफ्ट तो आप ही रख लें। बस इसी बात का धन्यवाद कि हमें प्योर पेट्रोल मिल गया, यही बड़ा गिफ्ट है।
  • 15000 रुपए में टंकी फुल : टंकी फुल होने के बाद सिंगर ने कहा-लो जी टंकी फुल हो गई है। 13000 लगे। 2-3 हजार का पहले भी पेट्रोल पड़ा था, यानी 14-15 हजार में टंकी फुल। हम तो 500 रुपए लीटर भी पेट्रोल डलवा लेंगे, लेकिन जो आम-गरीब आदमी है वो कहां जाएगा। उसके लिए तो बड़ी मुश्किल है।
  • रास्ते में हर पंप पर ये पेट्रोल नहीं मिलता : सिंगर ने आगे कहा-रास्ते में हर पंप पर ये पेट्रोल मिलता नहीं। कई बार लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं या गांवों में डाते हैं, उस वक्त कई बार गाड़ी में तेल कम होता है। सभी जगह इसका ऑप्शन जरूर होना चाहिए।
  • पेट्रोल का रेट कम हो, हर पंप पर शुद्ध पेट्रोल मिले : सिंगर ने कहा-सरकार के सभी नुमाइंदों से यही रिक्वेस्ट है कि एक तो प्योर पेट्रोल का रेट कम किया जाए ताकि आम आदमी भी अपने वाहन में इसे डलवा सके। दूसरा आम पंपों पर भी इसकी उपलब्धता हो। सभी पर नहीं तो कम से कम 30-40% पंपों पर तो मिले ही।
  • मैं भुगत चुका हूं, गाड़ी झटके मारकर बंद हो गई थी : सिंगर ने अपने साथ ही घटना का जिक्र करते हुए कहा-लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं। मेरी खुद हड्ड-बीती है। मेरी नई गाड़ी चलते-चलते झटके मारने लगी थी, फिर खराब हो गई।
  • लोगों के मैसेज आ रहे-माइलेज घट रही : फिर ड्राइविंग करते हुए अनमोल ने कहा कि काफी लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि गाड़ियों की माइलेज घट रही है। हालांकि मैंने कभी माइलेज चेक नहीं की। लेकिन आज मैं गाड़ी की पिकअप में बड़ा फर्क महसूस कर रहा हूं। पहले के मुकाबले काफी अच्छी पिकअप ले रही है गाड़ी।

जानिए इससे पहले 2 वीडियो में क्या था-

सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने दिल्ली जाते हुए डिफेंडर गाड़ी में आई खराबी के बारे में बताया। यह उनकी पहली वीडियो थी।

सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने दिल्ली जाते हुए डिफेंडर गाड़ी में आई खराबी के बारे में बताया। यह उनकी पहली वीडियो थी।

पहले VIDEO में नई डिफेंडर के रास्ते में बंद होने का किस्सा शेयर किया

दिल्ली में जंतर-मंतर में CJP के प्रदर्शन में जाते वक्त सिंगर ने पहली वीडियो जारी की। जिसमें 8 महीने पहले खरीदी अपनी 1.55 करोड़ रुपए की नई डिफेंडर-110 के अचानक रास्ते में बंद होने का किस्सा शेयर किया। कहा-गाड़ी को कंपनी के सर्विस सेंटर भेजा गया, जहां उन्हें बताया गया कि खराब पेट्रोल की वजह से उसका फ्यूल पंप खराब हो गया।

इसमें कहा-

QuoteImage

मैंने सामान्य पेट्रोल (E20) डलवाना बंद कर दिया है। अब तक छह-सात पेट्रोल पंपों पर जा चुका हूं, लेकिन कहीं भी हाई-स्पीड पेट्रोल XP95 या XP100 नहीं मिला। सरकार ऐसी लिस्ट जारी करे, जिससे लोगों को पता चल सके कि किन-किन पेट्रोल पंपों पर यह पेट्रोल उपलब्ध है, क्योंकि यह परेशानी सिर्फ मुझे नहीं, कई लोगों को हो रही है।

QuoteImage

रेशम सिंह अनमोल ने दूसरे वीडियो जारी कर गाड़ी ठीक कराने का बिल भी दिखाया था।

रेशम सिंह अनमोल ने दूसरे वीडियो जारी कर गाड़ी ठीक कराने का बिल भी दिखाया था।

दूसरे VIDEO में कहा-एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं

उसके दो दिन बाद ही दूसरा वीडियो जारी किया। जिसमें दावा किया है कि खराब पेट्रोल की वजह से डिफेंडर खराब होने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैंद्इध समें कहा-

QuoteImage

मेरी गाड़ी सच में खराब हुई थी। मैंने कंपनी के सर्विस सेंटर में जाकर उसे ठीक कराया और मेरे पास उसका बिल भी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं एजेंडा चला रहा हूं या पैसे लेकर एथेनॉल के खिलाफ वीडियो बना रहा हूं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे जब कहीं भी प्योर पेट्रोल नहीं मिला, तब परेशान होकर मैंने वह वीडियो बनाया था।

QuoteImage

इंफोग्राफिक्स से एथेनॉल के बारे में जानिए…

—————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा के सिंगर बोले-E20 पेट्रोल से नई डिफेंडर खराब हुई:गाड़ी का फ्यूल पंप बदलवाना पड़ा; 8 महीने पहले ₹1.55 करोड़ में खरीदी

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर माइलेज घटने, इंजन खराब होने और मेंटेनेंस खर्च बढ़ने जैसे दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच, हरियाणा के रहने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें वह 8 महीने पहले खरीदी करीब 1.55 करोड़ रुपए की अपनी डिफेंडर-110 के रास्ते में अचानक बंद होने का किस्सा बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई एजेंडा नहीं चला रहा

हरियाणा के रहने वाले सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने दावा किया है कि खराब पेट्रोल की वजह से डिफेंडर खराब होने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles