![]()
कुरुक्षेत्र के लाडवा रोड पर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार 74 साल की महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पोता घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने बेटे की दुकान से पोते के साथ बाइक पर अपने गांव सिरसमा लौट रही थी। इसी दौरान पीले रंग की स्कूल बस ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान सिरसमा गांव की रहने वाली सोना देवी के रूप में हुई है। हादसे में घायल पोते रमन कुमार (26) को ज्यादा चोटें आने के कारण मथाना से LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर किया गया है, जहां रमन का इलाज चल रहा है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में स्कूल बस दिखी है। दुकान से कुछ दूर ही मारी टक्कर विनोद कुमार ने बताया कि उसकी लाडवा रोड पर फर्नीचर की दुकान है। कल उसकी मां सोना देवी दुकान पर आई थी और उसे गांव सिरसमा जाना था। विनोद ने अपने बेटे रमन कुमार को बाइक से दादी को गांव छोड़ने के लिए भेज दिया। रमन अपनी दादी को बाइक पर बैठाकर दुकान से गांव के लिए चल दिया। स्कूल बस ने मारी टक्कर उस समय वह दुकान के बाहर ही खड़ा था। दुकान से कुछ दूर जाते ही पीछे से तेज रफ्तार पीले रंग की स्कूल बस आई। बस के बीच में नीले रंग की पट्टी थी। ड्राइवर ने बाइक के पीछे से बस से जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही रमन और उसकी दादी सोना देवी बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे। बेटा झाड़ियों और मां सड़क पर गिरी वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तो उसकी मां सोना देवी सड़क किनारे पड़ी थी, जबकि रमन सड़क के पास झाड़ियों में गिरा हुआ था। हादसे में बाइक भी बुरी तरह टूट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने राहगीरों की मदद से दोनों को मथाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। रमन को कुरुक्षेत्र किया रेफर रमन की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर किया गया। हादसा करने वाली बस पीले रंग की स्कूल बस थी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में भी बस दिखाई दी है। उधर, थाना सदर थानेसर पुलिस ने बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Source link







