spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में कांग्रेस-भाजपा MLA आमने-सामने:लोहारू विधायक फरटिया बोले-हमारा खेल बजट 0 मेडल वाले प्रदेशों को दिया, दादरी विधायक सांगवान का पलटवार-विपक्षियों का काम विरोध




भारत में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर भिवानी में चरखी दादरी के विधायक सुनील सांगवान व लोहारू के विधायक राजबीर फरटिया बयानबाजी में आमने-सामने आ गए। कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि सबसे ज्यादा मेडल हम लाते हैं और खेल बजट दूसरे प्रदेशों को दिया जाता है, जहां जीरो मेडल आते हैं। जबकि चरखी दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि विपक्षियों का काम विरोध करना है। मेडलों के मुकाबले बजट आधा
लोहारू विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि हमारी देश में मेडलों की भागेदारी 70-80 प्रतिशत है। जबकि हमारा खेल का बजट उन प्रदेशों से जहां मेडलों की संख्या 0 है, उनसे आधा बजट है। यह खिलाड़ियों के साथ दुर्भावना रखी जा रही है। हर बार हरियाणा में मेडलों की झड़ी लगती है। कॉमनवेल्थ व ओलिंपिक की मेजबानी गुजरात को देने पर विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि जब बजट की बात आती है तो मेडलों के मुकाबले आधी है। पूरे देश में मेडलों का नाम है तो वह हरियाणा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में भी भिवानी सबसे ज्यादा मेडल जीतकर लाया है। यहां पर खेल यूनिवर्सिटी मिलनी चाहिए। वहीं खिलाड़ियों के चोटिल होने पर मेडिकल की सुविधा भी मिलनी चाहिए। खेल नगर भिवानी को खेल नगर देने की मांग विधानसभा में उठाएंगे। ताकि भिवानी के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें। विपक्षियों का काम विरोध करना
दादरी से भाजपा के विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि 2036 में ओलिंपिक गेम होने है, सरकार ने उस पर अभी से शुरूआत कर दी है। 2036 ओलिंपिक में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के होंगे। विपक्षी पार्टियों द्वारा गुजरात में होने वाले 2030 कॉमनवेल्थ गेम गुजरात की बजाय हरियाणा में होने की मांग पर विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि उन पार्टियों का काम विरोध करना है। वे हर चीज में विरोध देखते हैं और क्षेत्रवादी लोग हैं। गुजरात पाकिस्तान में है या अफगानिस्तान में, हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है क्या। इससे क्या फर्क पड़ता है। वे क्षेत्रवादी लोग हैं, उनको हमेशा क्षेत्रवाद दिखता है। जब सत्ता में थे, तब भी क्षेत्रवाद किया और अब भी। तीन बार हरियाणा की जनता ने उसी क्षेत्रवाद के कारण उन्हें नकार दिया है। इसलिए तिलमिला रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles