spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

घरौंडा में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल:मांगों को लागू न करने पर नाराजगी, अनिश्चितकालीन संघर्ष की चेतावनी, फायर कर्मी भी हुए शामिल




करनाल जिले में घरौंडा के फायर ब्रिगेड कार्यालय में फायर और नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। राज्य कमेटी की बैठक में फैसला लेते हुए हड़ताल को 9, 10 और 11 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान किया गया। कर्मचारी यूनियन के प्रधान विनोद, दिनेश कुमार व अन्य ने बताया कि 13 मई 2026 को हुए द्विपक्षीय समझौते में मानी गई मांगों को बिना शर्त लागू कराने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार मांगों को लागू करने के बजाय उनसे बचने की कोशिश कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इसी कारण 6, 7 और 8 अगस्त को हड़ताल की गई और अब इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। स्थायी नौकरी व भत्तों की उठी मांग नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता कृष्ण ने कहा कि सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती, समूह-डी पदों में नियुक्ति और रोजगार सुरक्षा की मांग उठाई। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अंकित राणा और सचिव रमेश ने बताया कि सरकार ने 30 जून 2026 तक पे-रोल फायरमैन व चालकों को नियमित करने और अन्य मांगें लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब पीछे हट गई है। मुआवजा, भत्ते और नीति पर भी सहमति उन्होंने बताया कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, जोखिम भत्ता 5 हजार रुपए और 7500 रुपए वर्दी भत्ता देने जैसी मांगों पर सहमति बनी थी। इसके अलावा एरियर भुगतान और ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में राहत देने का भी आश्वासन था। अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी कर्मचारियों ने कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। इस दौरान विनोद, दिनेश, बलविंदर, ईश्वर, लोकिंदर, विशाल, रिंकू, संजीव, राजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles