spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ ACP को पूजा सामग्री फेंकने के मामले में नोटिस:अतिक्रमण हटाने के दौरान मूर्तियां गिरने का मामला; 18 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के आदेश




बहादुरगढ़ बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान मूर्तियां और पूजा सामग्री फेंके जाने के आरोपों से जुड़े मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अर्जुन अवॉर्डी एवं ACP दिनेश कुमार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उन्हें 18 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मामले में आगामी कार्रवाई तय होगी। मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता तरुण यादव ने ACP दिनेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस स्तर पर भी जांच हुई। DCP की जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता की ओर से सौंपी गई पेन ड्राइव और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की गई। रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में किसी धार्मिक मूर्ति का जानबूझकर अपमान या अनादर किए जाने की बात सामने नहीं आई। पुलिस जांच में आरोपों को बताया बेबुनियाद जांच रिपोर्ट में दूसरे वीडियो को राधा स्वामी सत्संग के कार्यक्रम से संबंधित बताया गया है। रिपोर्ट में शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई नहीं करने की सिफारिश की गई है। मामले में अधिवक्ता रोहित यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता तरुण यादव ने ACP दिनेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब अदालत के नोटिस के जवाब के बाद 18 अगस्त को मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी। वीडियो में टेबल गिरने से नीचे गिरी थीं मूर्तियां अधिवक्ता तरुण यादव ने 16 दिसंबर 2025 को अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले 29 अक्टूबर 2025 को उन्होंने पुलिस कमिश्नर और DCP को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के साथ पेन ड्राइव में वीडियो भी सौंपा गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, वीडियो में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक दुकान के बाहर रखी टेबल गिरती दिखाई दे रही है। टेबल पर रखी कुछ मूर्तियां भी गिर जाती हैं। इसी वीडियो के आधार पर धार्मिक भावनाओं से जुड़े आरोप लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान मिला था वीडियो तरुण यादव के अनुसार, वह 28 अक्टूबर 2025 को दिल्ली-रोहतक रोड से गुजर रहे थे। उस दौरान ACP दिनेश कुमार को दोबारा ट्रैफिक का प्रभार सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा था। बाद में सोशल मीडिया पर ACP से जुड़े कई वीडियो देखने के दौरान उन्हें पूजा सामग्री हटाने और फेंकने से संबंधित वीडियो मिला। रेहड़ी हटाने को लेकर भी विवादों में रहे ACP ACP दिनेश कुमार इससे पहले बहादुरगढ़ के पटेल नगर रोड पर सब्जी की रेहड़ियां हटाने के लिए बुलडोजर चलाने के वीडियो को लेकर भी विवादों में आ चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनसे ट्रैफिक ACP का चार्ज वापस ले लिया गया था। बीजिंग ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ACP दिनेश कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर रहे हैं और भिवानी जिले के गांव मिताथल के रहने वाले हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। खेल उपलब्धियों के चलते उन्हें भीम और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वह खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और बाद में पुलिस सेवा में आगे बढ़े। ACP दिनेश कुमार बोले- मुझे खुद नहीं पता ACP दिनेश कुमार ने कहा मुझे खुद नहीं पता कि मैंने कब पूजा सामग्री फेंकी। ऐसा मैं कभी नहीं कर सकता। मैं खुद एक धार्मिक इंसान हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। मुझे इस मामले में अभी तक कोई नोटिस भी नहीं मिला है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles