spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में आवारा सांडों की टक्कर से व्यक्ति घायल:सिर में गंभीर चोट, रेवाड़ी में ब्रेन सर्जरी हुई, काम से जा रहे थे




महेंद्रगढ़ शहर में आवारा सांडों की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार शाम हुई इस घटना में घायल गुलशन दीवान के सिर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज रेवाड़ी के न्यूरोसिटी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी ब्रेन सर्जरी की गई है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बिढाट निवासी गुलशन दीवान, गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से सब्जी मंडी की ओर पैदल जा रहे थे। जब वे मुख्य बाजार स्थित देवीजी मंदिर के सामने पहुंचे, तभी दो आवारा सांड तेजी से एक-दूसरे का पीछा करते हुए वहां आ गए। सांडों ने पीछे से गुलशन दीवान को जोरदार टक्कर मार दी। सांडों की टक्कर से सिर के बल गिरा व्यक्ति टक्कर लगने से गुलशन दीवान सड़क पर सिर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर से काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें न्यूरो स्पेशलिस्ट के पास रेफर कर दिया। इसके बाद, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, रामप्रकाश कौशिक और सुशील शर्मा सहित अन्य लोग एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें रेवाड़ी के न्यूरोसिटी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर पवन यादव ने देर रात उनकी ब्रेन सर्जरी की। शहर को किया जाए आवारा पशु मुक्त : व्यापार मंडल प्रधान व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ शहर में आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन आवारा पशुओं को पकड़ने और शहर को ‘कैटल फ्री’ बनाने के दावे तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने आमजन से ऐसे मामलों में पुलिस थाने में प्रशासन के खिलाफ लापरवाही की लिखित शिकायत दर्ज कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि महेंद्रगढ़ शहर को जल्द से जल्द आवारा पशुओं से मुक्त कराया जाए तथा सड़कों पर घूम रहे सांडों और अन्य पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए,ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles