spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राजौंद सड़क हादसे में युवक की मौत:सरस्वती स्कूल के पास फिसली बाइक; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना




कैथल जिले के राजौंद के माजरा रोहेड़ा निवासी गोविंद नामक युवक की 7 अगस्त को एक अज्ञात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना रोहेड़ा गांव में स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल और खेल स्टेडियम के बीच सड़क पर हुई। मृतक बाइक सवार था। घटनास्थल पर सड़क पर बिखरे खून के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ। दुर्घटनास्थल एक संकरे मोड़ से थोड़ा आगे था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामे के लिए कैथल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों को थाने बुलाया है, ताकि हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। मौके पर ग्रामीणों की जुटी भीड़ माजरा और रोहेड़ा गांवों के बीच कम दूरी होने के कारण, हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि, किसी भी ग्रामीण के पास हादसे के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। राजौंद थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए कैथल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles