spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कलानौर में बाइक चुराकर भागा आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार:रोहतक का रहने वाला, मोटरसाइकिल बरामद; बैंक के पास खड़ी थी




रोहतक जिले की कलानौर पुलिस ने अपने क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की वारदात को मात्र चार घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कलानौर निवासी सुमित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जानकारी के अनुसार, सुमित ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को वह किसी काम से बैंक से लगती मंदिर वाली गली में आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल गली में खड़ी की ओर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। रोहतक का आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रदीप द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 6 अगस्त 2026 को ही आरोपी देवेंद्र निवासी रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles