spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ का कांवड़ियां लेकर आ रहा है शिवमूर्ति और गंगाजल:30 किलो की प्रतिमा, मौदाश्रम मंदिर में करेगा जलाभिषेक, छठी यात्रा




महेंद्रगढ़ में आस्था का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिलेगा। यहां के रहने वाले प्रवीण भारद्वाज हरिद्वार से 30 से 35 किलोग्राम वजन की शिव बाबा की मूर्ति और गंगाजल एक साथ कंधे पर उठाकर ला रहे हैं। यह महेंद्रगढ़ में इस प्रकार की पहली शिव कांवड़ है। प्रवीण भारद्वाज 11 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर महेंद्रगढ़ के मौदाश्रम शिव मंदिर में इस कांवड़ का जलाभिषेक करेंगे। यह उनकी व्यक्तिगत छठी और परिवार के साथ मिलकर आठवीं कांवड़ यात्रा है। प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने यह कांवड़ यात्रा 30 जुलाई को हरिद्वार से शुरू की थी। इस बार वे लगभग 30 से 35 किलोग्राम वजन की शिव बाबा की मूर्ति को गंगाजल के साथ कंधे पर रखकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस मूर्ति को तैयार कराने में लगभग 8,500 रुपए का खर्च आया है। महेंद्रगढ़ के तुलाराम चौक पर करते हैं दुकान प्रवीण भारद्वाज महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को वे चरखी दादरी पहुंचे थे, जहां बारिश के कारण उन्हें रुकना पड़ा। बारिश थमने के बाद वे अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे और 11 अगस्त को महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे। प्रवीण भारद्वाज की इस धार्मिक यात्रा को लेकर उनके परिजनों और स्थानीय श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था है, जिसके चलते उन्होंने यह कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लिया है। सावन में भोलेनाथ का जलाभिषेक करना उनके लिए श्रद्धा और संकल्प का विषय है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रवीण भारद्वाज के इस प्रयास की सराहना की है और उनकी कांवड़ यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles