spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ के धनास में बनेगा मॉडर्न आंगनबाड़ी-कम-क्रेच:1.49 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, कामकाजी माताओं और बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं




चंडीगढ़ के धनास में कामकाजी माताओं के लिए राहतभरी खबर है। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने लगभग 1.49 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक आंगनबाड़ी-कम-क्रेच भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ-साथ कामकाजी माताओं को एक ही परिसर में बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रशासन के अनुसार नए भवन में बच्चों के लिए सुरक्षित और आधुनिक क्रेश, प्री-स्कूल शिक्षा, पूरक पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था होगी। इससे क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं को अपने छोटे बच्चों की देखभाल की चिंता किए बिना नौकरी और अन्य कार्य करने में सुविधा मिलेगी। बच्चों के शुरुआती विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा धनास क्षेत्र में बड़ी संख्या में रहने वाले परिवारों को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र बच्चों के शुरुआती विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 450 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं वर्तमान में सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत चंडीगढ़ में 450 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से 41 केंद्र अकेले धनास क्षेत्र में हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पूरक पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण सहयोग और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रशासन ने बताया कि नए भवन का निर्माण भारत सरकार के सभी वित्तीय नियमों और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा। यह परियोजना धनास में सामाजिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles