spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:बदहाल सड़कों को लेकर नाराजगी, गड्ढों में कमल के फूल के उल्टे कटआउट लगाए




गुरुग्राम के सेक्टर 9 में ईएसआई अस्पताल के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गड्ढों वाली सड़क पर कमल के फूल के कटआउट उलटे रखकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर चलना अब हादसों को न्योता देने जैसा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के दावों के बावजूद, हल्की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एम्बुलेंस से रोगियों को ले जाने में हो रही दिक्कत कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के शहर में मौजूद रहने पर भी अधिकारी निष्क्रिय रहते हैं, जिससे जलभराव और भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 9 रोड पर एम्बुलेंस और अन्य वाहनों को कुछ मीटर की दूरी तय करने में 40 से 45 मिनट लग रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा होता है। कार्यकर्ताओं ने सड़क मरम्मत के लिए बार-बार बजट पास होने के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण स्थिति में सुधार न होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी बोले- कूड़ा ग्राम बन गया गुरुग्राम कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुग्राम अब ‘जल-ग्राम’, ‘कूड़ा-ग्राम’ और ‘गड्ढा-ग्राम’ बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से सड़कों, सफाई और सीवरेज के नाम पर भारी टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में उन्हें केवल बदहाली, दुर्गंध और जाम मिल रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि सेक्टर 9 सहित शहर की सभी जर्जर सड़कों को तुरंत चौड़ा और दुरुस्त किया जाए, अन्यथा वे जनता के हक में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस के इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles