spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला:गंभीर हालत में सिविल अस्पताल रेफर, चाय की दुकान पर बैठा था व्यक्ति




भिवानी जिले के सिंघानी गांव में मंगलवार को एक चाय की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति पर उसके बेटे ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल की पहचान सतीश और आरोपी बेटे की पहचान अंकित के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सतीश को तुरंत लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सतीश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भिवानी जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल का हाल लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने घटना की जानकारी मिलते ही उप नागरिक अस्पताल पहुंचकर घायल सतीश का हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि सतीश की पत्नी ने पहले सतीश के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच पुलिस पहले से कर रही थी। उन्होंने कहा कि चाकूबाजी की इस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल देखा गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य बनी रही। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles