spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में फिल्मी स्टाइल में पकड़ा नशा तस्कर:CIA ने पीछे दौड़ाई बोलेरो; साइड में टक्कर मारकर रुकवाई कार




फतेहाबाद के गांव माजरा में सीआईए टीम ने मंगलवार को फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आने वाला है। इसके बाद सीआईए टीम ने उसको पकड़ने का प्लान बनाया। आरोपी को भनक लगी तो उसने अपनी कार दौड़ा दी। इसके बाद सीआईए टीम ने अपनी बोलेरो उसके पीछे लगा दी। इसी बीच माजरा में कपड़े की दुकानों के पास आरोपी की कार को साइड से टक्कर मार कर रुकवा लिया गया। फिर आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास 10 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। भागने के चक्कर में दौड़ाई कार जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी बबलू कार में हेरोइन लिए हुए है। वह हेरोइन सप्लाई की फिराक में है। इसके बाद टीम गठित कर उसके पीछे लगाई गई। इसी दौरान आरोपी बबलू को भनक लगी तो उसने भागने के चक्कर में माजरा की ओर कार दौड़ा दी। मगर टीम ने भी उसका पीछा किया और कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद उसकी कार को साइड में टक्कर मारकर रोक लिया गया। इससे आरोपी कार और सीआईए की बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles