spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शीलू की पत्नी मुस्कान की प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:सुसाइड का जिक्र, चोट के निशान नहीं; रोहतक पुलिस ने कबड्डी प्लेयर, भाई-पिता को छोड़ा




कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में सुसाइड की बात सामने आई है। मुस्कान की बॉडी पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। गुरुवार को मुस्कान के गांव फरमाना में पंचायत भी हुई। यहां फैसला लिया गया कि मुस्कान की तेरहवीं रस्म तक शीलू और उसके भाई मनीष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद पुलिस ने शीलू, भाई मनीष और पिता सुरेंद्र को रिलीज कर दिया। मंगलवार रात हुई दोनों गांव की पंचायत में शीलू के पिता सुरेंद्र बल्हारा को पहले ही मुस्कान की तेरहवीं तक रियायत दी गई थी। बहु अकबरपुर पुलिस ने शनिवार को मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद शीलू सहित उसके भाई और पिता को हिरासत में लिया था। इसके बाद से ही दोनों गांव की पंचायतों का दौर जारी है। श्मशान घाट में शीलू और उसके ससुर सुखबीर में बहस भी हुई थी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं..



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles