spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ट्रेन पता करने पहुंचे व्यक्ति की रेल से कटकर मौत:यमुनानगर से हरिद्वार जाने की तैयारी में था परिवार, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा




यमुनानगर में हरिद्वार जाने की पारिवारिक योजना एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। पृथ्वी नगर निवासी 55 वर्षीय अनिल कुमार की मंगलवार सुबह जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह परिवार के साथ हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन की जानकारी लेने स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना सुबह करीब साढ़े छह बजे जीआरपी को मिली। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी एसआई कुलदीप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर अनिल कुमार का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बेटा छुटि्टयों में घर आया हुआ था जानकारी अनुसार अनिल कुमार इजक कंपनी में ठेकेदार के पास काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा है, जो देहरादून में नौकरी करता है। बेटा इन दिनों छुट्टियों पर घर आया हुआ था और वापस देहरादून लौटने से पहले पूरा परिवार हरिद्वार जाने की योजना बना रहा था। इसी सिलसिले में अनिल कुमार मंगलवार सुबह स्टेशन पर ट्रेन और टिकट की जानकारी लेने पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं और एक पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच अधिकारी एसआई कुलदीप ने बताया कि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर मृतक के परिजन भी वहां मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार ट्रेन की टिकट लेने और हरिद्वार जाने वाली ट्रेन की जानकारी के लिए स्टेशन आए थे। शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles