![]()
एसआईआर प्रक्रिया के तहत फतेहाबाद जिले के एक लाख 6 हजार 630 मतदाताओं को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इन मतदाताओं से दस्तावेज लेकर इनकी वेरिफिकेशन की जाएगी। यह दस्तावेज 30 अगस्त तक जमा करवाने होंगे। वहीं, जिले के 50 हजार 568 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से कट चुके हैं। सबसे ज्यादा फतेहाबाद हलके में 20 हजार 796 लोगों के वोट कटे हैं। एसआईआर के तहत अब तक हुई प्रक्रिया की जानकारी डीसी डॉ.विवेक भारती ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा, उनसे दस्तावेज लिए जाएंगे। उनके दस्तावेजों के आधार पर वोटर लिस्ट में नाम शामिल किया जाएगा। ये दस्तावेज देने होंगे नोटिस मिलने के बाद मतदाता को राज्य सरकार द्वारा जारी कोई पहचान पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्डों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, समक्ष राज्य अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/गृह आवंटन प्रमाण पत्र समेत 12 दस्तावेज देना होगा। डीसी ने बताया कि जिले में बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब 767 बूथ बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 708 थी। ड्राफ्ट सूची में 6 लाख 59 हजार 694 वोटर डीसी डॉ.भारती ने बताया कि जिले में ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 59 हजार 694 है। इनमें से 3 लाख 48 हजार 669 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 10 महिला मतदाता और 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक 2 लाख 35 हजार 739 मतदाता फतेहाबाद हलके में हैं। टोहाना हलके में 2 लाख 16 हजार 404 और रतिया हलके में 2 लाख 7 हजार 551 मतदाता हैं। वोटर लिस्ट से संबंधित ये भरने होंगे फार्म
Source link







