spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब विधानसभा में आज हंगामे के आसार:कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर संशोधन विधेयक व छह विभागों की रिपोर्ट होंगी पेश




पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया जाएगा। इसके अलावा छह विभागों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं, जिसके चलते आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। सत्र के पहले दिन विपक्ष ने फार्मेसी परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर सदन का बहिष्कार किया था। हालांकि सरकार ने इसे पेपर लीक नहीं, बल्कि हाईटेक नकल का मामला बताया था। सरकार का दावा था कि आरोपियों को घटना के 15 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था। पहले दिन इस तरह चली सेशन की कार्यवाही पंजाब विधानसभा का यह सत्र 10 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पेपर लीक का मुद्दा गरमा गया था। कांग्रेस विधायक विरोध जताने के लिए काले कपड़े और काली पट्टियां पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के बीच तीखी बहस भी हुई। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह पेपर लीक नहीं, बल्कि “पेपर खरीद” का मामला है, जिसमें कुछ लोग पैसे के दम पर पेपर हासिल करने की कोशिश करते हैं। सीएम ने दावा किया कि 2014 के बाद देश में 93 पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले भाजपा शासित राज्यों में हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां भी गड़बड़ी की आशंका मिली, सरकार ने तुरंत कार्रवाई की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles