spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में हेरोइन आइस समेत 6 गिरफतार:दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, आरोपी पर पहले से 17 FIR, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस




चंडीगढ़ के तोगा बैरियर/डड्डूमाजरा में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिससे नशीले पदार्थों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आरोपी की पहचान मोहाली के गांव माजरा निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से 14.11 ग्राम हेरोइन और 3.61 ग्राम आइस( मेथामफेटामाइन) बरामद की गई। इसके बाद मलोया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 21, 22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छापेमारी में 5 अन्य आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद डीएसपी धीरज कुमार की निगरानी और मलोया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम (जिसमें एएसआई अभिषेक शामिल थे) ने मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूरे ऑपरेशन के दौरान 41.47 ग्राम हेरोइन तथा 14.55 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) जब्त की। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: रोहित कुमार उर्फ विक्की (निवासी सेक्टर-44सी) – 5.58 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार विक्रम कपूर उर्फ रोहित (निवासी सेक्टर-50डी) – 5.36 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार विजय राजभर (उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर-52) – 5.14 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार रविंदर कुमार (उम्र 20 वर्ष, निवासी कजहेड़ी) – 10.14 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार एक अन्य सहयोगी आरोपी को भी जांच के दौरान हिरासत में लिया गया। दो मुख्य आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जबकि रोहित कुमार उर्फ विक्की को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन, मुख्य तस्करों और खरीदारों का पता लगाया जा सके। एक आरोपी पर दर्ज हैं चोरी और NDPS के 17 मामले पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी रोहित कुमार उर्फ विक्की आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी विजय राजभर के खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट और बलवे का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा गुरसेवक सिंह, विक्रम कपूर और रविंदर कुमार का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles