![]()
लुधियाना में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े अपहरण और जानलेवा हमले जैसी वारदातें आम हो गई हैं। लुधियाना पुलिस पर सवाल खड़े करने वाला यह ताजा मामला थाना डाबा के अंतर्गत आते गांव लोहारा से सामने आया है। यहां एक युवक को सरेआम किडनैप कर लिया गया। बदमाशों ने युवक के मुंह पर कपड़ा बांधा, हाथ बांधे और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसे तेजधार हथियारों से बुरी तरह पीटा गया। घात लगाकर बैठे थे 10 से 12 गुंडे, मुंह पर डाला कपड़ा पुलिस को दी गई शिकायत में बसंत नगर, बरोटा रोड के रहने वाले पीड़ित सन्नी ने बताया कि यह वारदात 21 जुलाई की है। वह अपने मोटरसाइकिल पर गांव लोहारा के डाकघर के पास किसी को एक पार्सल देने के लिए गया था। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे करीब 10 से 12 बदमाशों ने उसे अचानक घेर लिया। इससे पहले कि सन्नी कुछ समझ पाता या शोर मचाता, आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा डालकर उसे अंधा कर दिया और उसके दोनों हाथ बांध दिए। सुनसान जगह ले जाकर खोला मुंह मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक अज्ञात और सुनसान जगह पर ले गए। जब वहां ले जाकर सन्नी के मुंह से कपड़ा हटाया गया, तो सामने मौत खड़ी थी। सन्नी ने अपने हमलावरों को पहचान लिया। आरोपियों के हाथों में तेजधार हथियार (टोके/दातर) और कस्सी (कही) के भारी भरकम दस्ते (डंडे) थे। इसके बाद आरोपियों ने बिना कुछ सुने सन्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। बुरी तरह अधमरा करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इन आरोपियों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वालों में मुख्य रूप से राज, युवी, शेरू, पीयूष भल्ला, जोत, मिंटू, रणबीर, अजय, ऋषि और उनके 2-3 अज्ञात साथी शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई: अब गिरफ्तारी का इंतज़ार पुलिस ने सन्नी के बयानों और मेडिकल के आधार पर थाना डाबा में आज एफआईआर दर्ज कर ली है। इन सभी आरोपियों पर नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं 115(2), 126(2), 351(2), 191(3), और 190 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हवलदार अमनदीप कुमार कर रहे हैं।
Source link







