spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फाजिल्का पुलिस के हत्थे चढ़े दो दोस्त तस्कर:850 ग्राम गांजा बरामद, सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस




जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे नए-नए इलाकों से नशे की सप्लाई लाकर युवाओं तक पहुँचा रहे हैं। इसी कड़ी में सिटी थाना पुलिस को गश्त के दौरान सफलता मिली है, जहां बाइक सवार दो युवकों को 850 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी मनजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम अनाज मंडी के शेड नंबर-1 के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों घबरा गए और अपने हाथ में पकड़ी हुई प्लास्टिक की थैली पीछे फेंक कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही धर दबोचा। बरामदगी और आरोपियों की पहचान फेंकी गई थैली की मौके पर तलाशी लेने पर उसमें से 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है। पारस पुत्र देसराज, निवासी राधा स्वामी कॉलोनी, फाजिल्का और राहुल कुमार उर्फ शैली पुत्र हरमेश सिंह, निवासी जट्टियां मोहल्ला, फाजिल्का के रूप में हुई। डेरा सच्चा सौदा कॉलोनी से जुड़े तार, रिमांड की तैयारी प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें यह गांजे की खेप डेरा सच्चा सौदा कॉलोनी के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने दी थी, जिसे वे शहर में आगे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी मनजीत सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी ताकि नशा सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर और इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों को बेनकाब किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles