spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब BJP के पूर्व प्रधान के घर के बाहर धमाका:एक घंटे पहले चंडीगढ़ रवाना हुए थे अश्वनी शर्मा, CCTV में युवक आया नजर




पंजाब BJP के पूर्व अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा के घर के बाहर रविवार सुबह धमाके जैसी आवाज से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किए। जिसमें एक युवक नजर आया। उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अश्विनी शर्मा का घर न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित है। वह घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह करीब 4:30 बजे चंडीगढ़ रवाना हुए थे शर्मा
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे अश्वनी शर्मा अपने निवास से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। इसके करीब एक घंटे बाद सुबह लगभग 5:30 बजे उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। CCTV फुटेज से खुला मामला
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक स्थानीय युवक दिखाई दिया। युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसी ने तेज आवाज वाला पटाखा फोड़ा था, जिससे लोगों को धमाके का आभास हुआ। पुलिस ने एहतियात के तौर पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उससे यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पटाखा किस उद्देश्य से चलाया था और उसके पीछे कोई अन्य मंशा तो नहीं थी। एसपी बोले-घबराने की बात नहीं
मौके पर पहुंचे एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल के संकेत नहीं मिले हैं। जांच में यह सामने आया है कि स्थानीय युवक अभिषेक ने पटाखा चलाया था। उससे पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है। एसपी सुखविंदर पाल सिंह का कहना है कि इस घटना का कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है। युवक से लिखित माफीनामा लिया जाएगा
थाना डिवीजन नंबर एक की प्रभारी अमनदीप कौर का कहना है कि युवक से लिखित में माफीनामा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला संजीदा था। हालांकि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles