गुरुग्राम33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

Zepto ग्रोसरी स्टोर के शिफ्ट इंचार्ज रमन (चेक की शर्ट में) पर हमला करते आरोपी।
गुरुग्राम के सेक्टर-30 स्थित Zepto ग्रोसरी स्टोर में देर रात बदमाशों ने उत्पात मचाया और स्टोर के शिफ्ट इंचार्ज पर हमला कर दिया। हमलावरों ने इंचार्ज के साथ मारपीट की, जिससे स्टोर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह पूरी वारदात तीन दिन पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। स्टोर पर कार्यरत रमन ने बताया कि 29 जुलाई को स्टोर के कर्मचारियों ने एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ा था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने स्टोर में घुसकर हमला कर दिया।

Zepto ग्रोसरी स्टोर के शिफ्ट इंचार्ज पर हमला करते आरोपी।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
3 दिन बाद अपने कई साथियों के साथ योजना बनाकर स्टोर पर पहुंचा और वहां मौजूद शिफ्ट इंचार्ज को निशाना बनाकर हमला कर दिया। पूरी घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Zepto ग्रोसरी स्टोर में घुसे हमलावर।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाल रही है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज की मदद से हमलावरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








